चम्पावत, जून 8 -- जगदीश, लोहाघाट। ओलावृष्टि से फलों को नुकसान पहुंचा था। अब लौकी की खेती को भी नुकसान पहुंच रहा है। किसान तारा दत्त, रमेश चंद्र, रघुवर दत्त, राम सिंह आदि ने बताया कि लौकी में फूल झड़ने और सड़न की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है। बताया कि इससे पूर्व आड़ू, खुमानी, प्लम, सेब, नाशपाती, शिमला मिर्च, गोभी, कद्दू को भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। उद्यान विभाग के एडीओ आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि बरसात अधिक होने से जमीन में नमी बढ़ गई है। जिससे फफूंद की समस्या बढ़ गई है। सुबह के समय सिंचाई और फफूंद नाशक दवा का छिड़काव करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...