मधुबनी, मई 20 -- लौकही, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक पर मंगलवार की रात्रि को अचानक आग लग गई, इस हादसे में छह दुकाने जलकर राख हो गई। जले हुए दुकानों में चाय,पान,नाश्ते और बीज की दुकानें शामिल है। आग इतनी भीष्ण थी कि करीब का एक पेड़ भी इसकी चपेट में आ गया। पीड़ित दुकानदारों में शामिल लौकही के भोला साह,पीपराही के सुभाष ठाकुर,झहुरी के जीतू यादव,ककहिया की जानकी देवी,गिरजा नन्द मंडल और छोटेलाल मंडल ने बताया कि वे लोग हर दिन की भांति रात्रि होने पर दुकान बंद कर अपने घर चले गये। यहां जब रात्रि में आग लगी तो यहां से दुसरे दुकानदारों ने फोन पर घटना की सूचना दी। वे लोग जब तक यहां पहुंचे आग विकराल रुप पकड़ लिया था। सूचना के बाद अग्निशामक वाहन पहुंची कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उनलोगों ने बताया कि उनके दुकान में रखी स...