मधुबनी, मार्च 12 -- मधुबनी । लौकही बाजार इंडो- नेपाल सीमा पर अवस्थित लौकही प्रखंड का एक प्रमुख बाजार है। इस बाजार का अतीत काफी समृद्ध था। जब न बाजार में सड़क थी और न यातायात की सुविधा उस समय यहां कारोबार बैल गाड़ी के सहारे किया करते थे। कुछ बुजुर्गों की माने तो नेपाल से बड़ी संख्या में छोटे बड़े व्यापारी बैल गाड़ी से यहां आते थे और अपने कारोबार के लिए सामग्री खरीद कर ले जाते थे। सीमा रेखा तो थी लेकिन लोग सहज रूप से एक-दूसरे जगह आते जाते थे। कारोबार भी बेहतर चलता था। लेकिन सीमा की सुरक्षा व अवैध कारोबार पर रोक के उदेश्य से जब इंडो- नेपाल सीमा पर भारत सरकार द्वारा एसएसबी की प्रतिनियुक्ति की गई तो अचानक सीमावर्ती क्षेत्र के कारोबार पर इसका असर दिखने लगा। इसके कारण यहां के बाजारों की रौनक घटने लगी। लौकही बाजार में बड़ी संख्या में माड़वारी व्यापारी थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.