लौकरिया में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव
बगहा, जून 11 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। लौकरिया थाना क्षेत्र के गरकट्टी गांव में गुरुवार की सुबह गौतम काजी की पत्नी हेमलता का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। बावजूद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना का विवरण बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद हेमलता घर से निकल गई थीं। इधर, गुरुवार की सुबह गांव के समीप एक बगीचे में उनका शव पेड़ से ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.