चाईबासा, अप्रैल 10 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी, बड़ाजामदा खदान क्षेत्र में चोरी-छिपे लौह अयस्क की तस्करी करने वाले माफियाओं को ग्रीन सिग्नल मिलने से एक बार फिर उनकी सक्रियता बढ़ गई है। जिले में टाटा, सेल आदि को छोड़कर सभी माइंस बंद हैं। इसके बावजूद यहां नोवामुंडी बस्ती, बड़ाबालजोड़ी, परम बालजोड़ी, मेरालगाड़ा, महूदी मुंडासाई, सोसोपी, टंकुरा, राईका समेत पी के जैन माइंस, खिरवाल माइंस समेत अनेकों बंद पड़े खदानों में भारी पैमाने पर लौह अयस्क का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। इससे पहले भी इन बंद पड़ी माइंस एवं आसपास के क्षेत्रों में खनन विभाग, प्रशासन और राजनीतिक नेताओं की सांठ-गांठ से लौह अयस्क माफियाओं द्वारा चोरी की बात सामने आ रही थी। अब पिछले दो महीने से बंदी के बाद एक बार फिर आयरन चोरी की खबर से तस्करों की बांछें खिल गई है। तकरीबन हर दिन पश्चिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.