नैनीताल, मई 12 -- नैनीताल, संवाददाता। लौंगव्यू पब्लिक स्कूल, नैनीताल के प्रांगण में मंगलवार को स्पिक मैके संस्था के तत्वावधान में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश के प्रख्यात शास्त्रीय गायक एवं पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा ने अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम में पंडित साजन मिश्रा ने मुख्य रूप से ख्याल राग पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी मधुर और भावपूर्ण गायकी ने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर पंडित साजन मिश्रा का साथ उनके पुत्र सारांश मिश्रा ने दिया। तबले पर चित्रांग पंत, हारमोनियम पर संदीप मोहंती तथा पंडित साजन मिश्रा की पत्नी कविता मिश्रा ने संगत की। कविता मिश्रा पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की...