नैनीताल, अप्रैल 28 -- नैनीताल। लौंगव्यू पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पीबी पांडे ऑरेटर ऑफ द ईयर समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने समसामयिक वैश्विक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का विषय द कॉस्ट एंड इम्पैक्ट ऑफ कॉन्फ्लिक्ट: बियॉन्ड द बैटलफील्ड - ए केस स्टडी ऑफ यूएस-ईरान-इजराइल टेंशंस रखा गया था। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों के माध्यम से युद्ध और संघर्ष के सामाजिक, आर्थिक और मानवीय प्रभावों पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल के सागनिक डे ने पहला स्थान पाकर 3000 रुपये, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी जीती। दूसरे स्थान पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी की छात्रा नविका जोशी और हरमन माइनर स्कूल, भीमताल की माहीरा हुसैन रहीं। यह भी पढ़ें- एकॉर्न स्कूल में डांस प्रतियोगिता का आयोजन तीसरे स्थान लौंगव्यू ...