नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- पश्चिम एशिया की जंग हथियारों के अलावा सोशल मीडिया पर भी लड़ी जा रही है। हथियारों के मामले में भले ही अमेरिका तेहरान समेत ईरान के बाकी हिस्सों को बर्बाद कर रहा है, लेकिन सोशल मीडिया की जंग में ईरान लगातार अमेरिका पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार को जब अमेरिकी सैन्य प्रमुख रैंडी जॉर्ज समेत कई अधिकारियों को हटाए जाने को रिजीम चेंज करार दिया है। दक्षिण अफ्रीका में मौजूद ईरान एम्बेसी ने एक इन सभी अधिकारियों की तस्वीरों पर क्रास का चिन्ह लगातार लिखा कि 'रिजीम चेंज हैपन्ड सक्सेसफुली'। इसके साथ ही उन्होंने मागा और एक हंसने वाला इमोजी भी बनाया। ईरान के इस सोशल मीडिया हमले के पीछे ट्रंप प्रशासन में लगातार मची उथल-पुथल है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख रेंडी जॉर्ज को हटा दिया। हालांक...