शामली, मई 23 -- कांधला। नगर के मोहल्ला सरावज्ञान में लो वोल्टेज की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। भीषण गर्मी के बीच पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से घरों में लगे बिजली उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की रात में बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार जर्जर बिजली तारों की समस्या वही नगर के मोहल्ला रायजादगान, शेखजादगान समेत कई अन्य क्षेत्रों में जर्जर बिजली तार मुसीबत बने हुए हैं। बढ़ते लोड और गर्मी के कारण कई स्थानों पर पुराने तार टूटकर नीचे गिर जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। तार टूटने के बाद बिजली आपूर्ति भी बाधित हो जाती है और लोगों को घंटों तक बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- जहानागंज इलाके में रतजगा करन...