अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर के विभिन्न विद्युत उपकेन्द्रों से जुड़े फीडरों पर लोकल फाल्ट के चलते थोड़ी-थोड़ी पर बिजली कटौती से आम आदमी परेशान है। वहीं रिकाबगंज, झारखंडी क्षेत्र के नागरिक लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त हो गए हैं। बीती रात्रि से लो वोल्टेज की समस्या व्याप्त है, जिससे करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित है। शिकायत किये जाने के बाद भी उदासीन बने विद्युत विभाग के अधिकारी आई इस मुसीबत से अभी तक क्षेत्र वासियों को कोई समाधान नहीं मिल रहा। क्षेत्रीय नागरिक अनिल सिंह, कान्हा अग्रवाल, गिरेन्द्र श्रीवास्तव, दिलीप सहित कई अन्य पीड़ित विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत है कि अधिशासी अभियंता से लेकर बिजली उपकेन्द्र तक दर्जनों नागरिकों द्वारा फोन, वाट्सएप पर दी गई है सूचना पर के बावजूद दो दिनों से वोल्टेज अप-डाउन होने की समस्या का नि...