लो वोल्टेज से परेशान हैं ग्रामीण, पेयजल आपूर्ति प्रभावित
हाजीपुर, मई 25 -- चेहराकलां, सं.सू. प्रखंड के मथना मिलिक पंचायत के कुछ वार्डों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या गंभीर बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली की कम वोल्टेज के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर वार्ड नंबर 8 में यह समस्या अधिक है। लो वोल्टेज के कारण जलमीनार का समरसेबल मोटर नहीं चल पा रहा है। इससे लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य बिजली के उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। वार्ड 08 निवासी मोहम्मद समाले नबी ने बताया कि वोल्टेज की समस्या के कारण सबसे बड़ी परेशानी नल जल योजना से पानी का न मिलना है। यह भी पढ़ें- 250 मेगावाट आपूर्ति का दावा, फिर भी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा सारण - अशोक सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.