लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर की मांग उठाई
छपरा, जून 25 -- गड़खा गांव के चिरांद रोड में बिजली आपूर्ति प्रभावित
ग्रामीणों की मांग गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड की गड़खा पंचायत के गड़खा गांव स्थित चिरांद रोड के लोगों ने लगातार बनी लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एनबीपीडीसीएल के जेई को आवेदन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि गड़खा गांव में चिरांद रोड पुल से लेकर कन्या मध्य विद्यालय गड़खा तक के इलाके में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। विशेषकर गर्मी के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि घरों में लगे सामान्य विद्युत और अन्य घरेलू सामान भी सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा फ्रिज, मोटर और अन्य भारी विद्युत उपकरण बार-बार खराब हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.