धनबाद, मई 25 -- खरखरी व नावागढ़ बस्ती में पिछले एक माह से लो वोल्टेज की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पूर्व नावागढ़ जरलाही काली मंदिर के समीप लगा 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन के अधिकारियों द्वारा उक्त स्थल पर नया 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। परंतु लो वोल्टेज के कारण करीब दो हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। पूर्व में लगे हुए ट्रांसफॉर्मर से बिजली सप्लाई ठीक थी। जब से दूसरा ट्रांसफॉर्मर विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया है, तब से खरखरी, नावागढ़ मोदक टोला, गोड़िया कुल्ही, सोनार टोला आदि क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- तराई क्षेत्र में लो वोल्टेज व बिजली कटौत...