लो-वोल्टेज व बिजली कटौती से मिलेगी निजात
मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी, सुल्तानगंज क्षेत्र में उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज व बिजली कटौती से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। जिसके तहत बुधवार को एसई मुकेश कुमार ने उपकेंद्र सुल्तानगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र परिसर व 33 केवी लाइन के रूट का दौरा कर कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लिया। एसई ने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना व तकनीकी कमियों को दूर करना है। इस दौरान उन्होंने तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- काम पूरा होते ही ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से जल्द मिलेगी निजात निर्देश दिए कि लाइन पर काम करने के दौरान शटडाउन के नियमों का शत-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.