गिरडीह, अप्रैल 27 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। बिजली आपूर्ति में अनियमितता और लगातार लो वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। जमुआ के कोदम्बरी स्थित सुभाष चंद्र बोस चौक पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन का नेतृत्व देवरी के चिकनाडीह के मुखिया प्रतिनिधि कैलाश यादव ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक ओर भीषण गर्मी से लोग पहले ही परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने हालात को और गंभीर बना दिया है। लोगों ने बताया कि घरों में पंखे चलना तो दूर, बल्ब भी ढिबरी की तरह टिमटिमाता है। जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.