बाराबंकी, मई 21 -- बाराबंकी। भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। जिले में करीब 12 सौ गांव बिजली के संकट से जूझ रहे हैं। बुधवार की रात भर बिजली कटौती हुई। इससे शहर के मोहल्ले भी अछूते नहीं हैं। उधर उपकेंद्रों पर लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर हॉफ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए रोस्टिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की मार, 24 घंटे में 40 से अधिक कटशहर के कई मोहल्लों में रहा बिजली संकट भीषण गर्मी के बीच शहर में भी बिजली संकट है। पीरबटावन भीतरी, पूर्वी, ककरहिया, जसवंत नगर, शांति विहार कॉलोनी, हनुमंत नगर लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, सहित कई मोहल्ले प्रभावित हैं। भीतरी पीरबटावन निवासी दिनेश टंडन ने बताया कि रातभर बिजली कटौती से मोहल्ले के लोग परेशान रहे। रात में एबीसी वायर जलने से रात भ...