बलरामपुर, मई 8 -- जिला मुख्यालय के आस पास इलाकों में पिछले कई दिनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं। न तो इन्वर्टर चल पा रहा है और न ही पानी का मोटर। ऐसे में बिजली के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सामने पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि वे लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं फिर भी बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण उनकी समस्या लगातार विकराल होती जा रही है। यह भी पढ़ें- लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी लोगों का यह भी कहना है कि फोन करने पर सम्बन्धित अधिकारी फोन नहीं उठाते, अगर फोन उठ भी गया तो वादे के अनुरूप काम नहीं होता। गर्मी का मौसम है ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे भी निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति का रोस्ट...