लो वोल्टेज और बिजली कटौती से 20 गांवों के लोग परेशान
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- लखीमपुर। लगुचा फीडर से संचालित बेड़नापुर उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से करीब 20 गांवों के लोग परेशान हैं। पनगी, निजामपुर, रसूलपुर, रंगीला नगर, देउवापुर, पहाड़ापुर समेत आसपास के गांवों में दिनभर बिजली की आंख मिचौली जारी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम को खाने के समय बिजली गुल हो जाती है और अगर सप्लाई आती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे और कूलर नाम मात्र को चलते हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब नौ बजे आधे घंटे के लिए बिजली मिलती है, इसके बाद सप्लाई बंद हो जाती है। यह भी पढ़ें- तराई क्षेत्र में लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशानी फिर रात करीब तीन बजे बिजली आती है और सुबह छह बजे तक दोबारा कटौती कर दी जाती है। भीषण गर्मी में बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.