अयोध्या, मई 19 -- बीकापुर, संवाददाता। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसान भी भारी परेशानी झेल रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न मिलने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी बाधित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही लो वोल्टेज की समस्या और गंभीर हो जाती है। कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण सही तरीके से नहीं चल पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेल और मोटर पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से बंद पड़े रहते हैं, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- सता रही है गर्मी, रुला रही है बिजली उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कर नियमित और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित क...