हापुड़, मई 19 -- गर्मी में लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। जेई और एसडीओ फोन तक नहीं उठा रहे हैं। रात में बार-बार बिजली की आवाजाही से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं मिल पा रहा है। बीते दिनों आंधी व बारिश के चलते कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। उसके बाद से निंरतर लो वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ता परेशान हैं। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार रात बार-बार बिजली की आवाजाही रही। लो वोल्टेज के चलते पंखे व कूलर नहीं चल सके। लोगों को छत पर रात गुजारनी पड़ रही है।राजकुमार यह भी पढ़ें- मनमानी बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल, जागकर बिता रहे रात लालू, रमन शर्मा, दीपक शर्मा, विष्णु नागर, गोविंद शर्मा आदि ने बताया कि उपकेंद्र का सरकारी नंबर बंद है। एसडीओ व जेई का फोन नहीं उठा रहे हैं। रा...