लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से वार्ड 34 के लोग परेशान, आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, जून 16 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 में पिछले तीन दिनों से लो वोल्टेज और बार-बार बिजली ट्रिप होने की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली संकट के कारण लोगों को दैनिक कार्यों के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति में भी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग पर नाराजगी वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले एक माह से क्षेत्र की खराब बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुद्वारा फीडर को जरूरत से अधिक बड़ा बना दिए जाने के कारण लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने की समस्या लगातार बनी रहती है।
पेयजल संकट पार्षद ने कहा कि लो वोल्टेज के कारण क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.