लो वोल्टेज और कटौती से परेशान महिलाओं का उपकेंद्र पर प्रदर्शन
लखनऊ, मई 15 -- आलमबाग इलाके के नटखेड़ा में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान महिलाओं ने चंदन नगर उपकेंद्र पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक चले प्रदर्शन के दौरान विभागीय अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझा का मामला शांत किया। उपकेंद्र पर दोपहर में पहुंची महिलाओं ने कहा कि इलाके में रात को बिजली चली गई, बीच-बीच में कुछ देर के लिए आई भी तो वोल्टेज इतना कम था कि पंखे और कूलर तक ठीक से नहीं चले। रात भर गर्मी में हम लोग परेशान रहे। सुबह बिजली आई भी तब भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। महिलाओं ने बताया वह लोग कुटिया वाली गली नटखेड़ा आलमबाग निवासी हैं। जहां पिछले कुछ महीने से लो वोल्टेज की समस्या थी, अब बिजली कटौती की भी मार झेलनी पड़ रही है। इस दौरान नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.