लो वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति से ग्रामीण बेहाल
बलरामपुर, मई 18 -- ललिया, संवाददाता। महराजगंज तराई बिजली पावर हाउस से जुड़े दर्जनों गांवों में लो वोल्टेज, अनियमित विद्युत आपूर्ति और लगातार रोस्टिंग की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। समस्या समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि बल्देवनगर, मंगराकोहल, ललिया, कोंडरी, भवनियापुर, मकुनहवा, बसंतपुर व बुडन्तपुर समेत आसपास के गांवों में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और भी खराब हो गए हैं। कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, मोटर व अन्य घरेलू उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- क्षेत्र में चरमरा गई बिजली आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता परेशान किसानों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.