लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से बेचैन हुए लोग, किसान भी परेशान
संभल, मई 28 -- नौतपा की झुलसाने वाली गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दिन में तपती धूप और रात में घंटों बिजली गुल रहने से गांवों में लोगों का चैन छिन गया है। लो वोल्टेज और अघोषित कटौती के कारण घरों में पंखे और कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात अचानक बिजली चले जाने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी में लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। कई गांवों में घंटों बिजली ठप रहने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। अधिक लोड पड़ने से ट्रांसफार्मरों में फाल्ट और लाइन जलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने से लंबे समय तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.