लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से नाराज किसानों ने घुंघचाई हेडल का किया घेराव
पीलीभीत, जून 23 -- पूरनपुर। क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार खराब बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज और लंबे बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा तहसील अध्यक्ष हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में घुंघचाई हेडल का घेराव किया। किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में 100 से 150 वोल्ट तक ही बिजली मिल रही है, जिससे न तो खेतों की सिंचाई के लिए मोटरें चल पा रही हैं और न ही घरों में पंखे, कूलर और फ्रिज ठीक से काम कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान भाकियू (टिकैत) पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के एसडीओ से वार्ता कर समस्याओं से अवगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.