मेरठ, जून 28 -- अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं ने वार्ड आठ के जिपं सदस्य पति प्रताप लोइया के नेतृत्व में सकौती बिजलीघर का घेराव कर कर नाराजगी जाहिर कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बिजली विभाग कार्यालय पर ताला डाला जाएगा। जिपं सदस्य पति प्रताप लोइया ने कहा कि बिजली घरों की स्थापना के दौरान लगाई गई मशीन और लाइन उस समय के घरों और ट्यूबवेलों के कनेक्शन के हिसाब से ठीक थी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही कॉलोनिवासियों की संख्या और उपभोक्ताओं के घरेलू और टयूबवेल कनेक्शन बढ़ने और घरो़ में एसी, समसरसेबल, कूलर, वासिंग मशीन आदि के उपयोग से लोड बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती को लेकर सकौती बिजलीघर पर हंगामा अधिक लोड के ...