लखीसराय, मई 3 -- अजय कुमार, लखीसराय। दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाला किऊल रेलवे स्टेशन इन दिनों यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 और 4 पर लो प्लेटफॉर्म, असमतल सतह और अधूरा निर्माण कार्य यात्रियों के लिए रोजाना खतरा पैदा कर रहा है। स्थिति ऐसी है कि यहां से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को हर दिन असुविधा और दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण ट्रेन से उतरते और चढ़ते समय यात्रियों को काफी परेशानी होती है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग और छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। कई बार यात्रियों का संतुलन बिगड़ जाता है और वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.