नई दिल्ली, मई 24 -- iPhone फैन्स खुशी से झूम उठेंगे, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कर्व्ड डिस्प्ले वाले पहले आईफोन का पूरा वीडियो सामने आ रहा है। वैसे तो iPhone 18 आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि शायद हमें iPhone 20 की झलक पहले ही देखने को मिल गई है। हाल ही में जारी एक रेंडर वीडियो, जिसमें कथित तौर पर "iPhone 20" को दिखाया गया है, यह हिंट देता है कि इस सीरीज में आईफोन के इतिहास के सबसे बड़े डिजाइन चेंज में से एक देखने को मिल सकता है। यह वीडियो यूट्यूब चैनल fpt. ने पब्लिश किया है, जिसका दावा है कि यह डिवाइस पहले से ही प्रोडक्शन के शुरुआती दौर में है। हालांकि Apple ने अभी तक इस बारे में कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन इस रेंडर में उन कई अफवाहों को एक साथ दिखाया गया है जो पिछले कई महीनों से चल रही हैं, जिनमें...