लो आ गया IMD का अलर्ट! राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल, जानें कहां होगी तेज बारिश
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- राजस्थान में करीब एक सप्ताह से चल रहा मानसून का ब्रेक अब खत्म हो गया है। बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ मानसून ने फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। भरतपुर के रूपवास में सबसे ज्यादा 27 MM यानी एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धौलपुर, करौली समेत कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। इस दौरान जयपुर और भरतपुर के अलावा कोटा और अजमेर संभाग के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है।भरतपुर के रूपवास में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा पिछले 24 घंटे के दौरान भरतपुर जिले के रूपवास में 27 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। यह प्रदेश में सबसे अधिक बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.