सोनभद्र, अप्रैल 26 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव के पास शनिवार भोर हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि शनिवार भोर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी गांव स्थित टाटा मोटर्स शोरूम के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे के समय कार में आठ लोग सवार थे, जो रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव से बारात में शामिल होकर चोपन थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने 22 वर्षीय दिलीप पासवान पुत्र प्रमोद पासवान, 27 वर्षीय नीतीश यादव पुत्र लालमणि यादव तथा 18 वर्षीय जितेंद्र साहनी पुत्र कामेश्वर, तीनों निवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.