फतेहपुर, मई 17 -- फतेहपुर। सूरज की तल्खी के साथ ही बिजली चलित उपकरणों का भी प्रयोग दिन रात बढ़ रहा है। नतीजतन वितरण ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड हो जाने के चलते इनके जलने की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि वर्कशाप में पर्याप्त ट्रांसफार्मर होने का दावा किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को समस्या न हो सके। 40 से अधिक तापमान होने के बाद सूरज की तल्खी से पहले ही ट्रांसफार्मर व तार हीट हो रहे हैं। ऐसे में बिजली का संचार होने के कारण यह करीब डेढ़ गुना अधिक हीट हो जाते हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर के जलने की संभावनाएं भी अधिक बन जाती है जिसे बचाए जाने के लिए बिजली विभाग द्वारा पहले से ही कवायद की जा चुकी है। एसई अनिल वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने के कारण इसके जलने की अधिक संभावनाएं रहती है लेकिन गर्मी में बढ़ते लोड से ट्रांसफामरों को होने व...