नई दिल्ली, मार्च 24 -- आज के समय में कार खरीदारों का सबसे ज्यादा ध्यान कार की बिल्ड क्वालिटी और मजबूती पर होता है। भारतीय सड़कों को देखते हुए एक मजबूत ढांचे वाली कार होना बेहद जरूरी हो गया है। अच्छी खबर यह है कि अब ग्राहकों को मजबूती के लिए लग्जरी सेगमेंट तक जाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि 10 लाख रुपये से कम के बजट में भी ऐसी कई कारें मौजूद हैं जिनकी बॉडी और प्लेटफॉर्म बहुत मजबूत हैं। ये कारें न केवल क्रैश टेस्ट में सफल रही हैं, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी अपनी मजबूती का लोहा मनवा चुकी हैं। आइए जानते हैं इन 5-कारों के बारे में जो अपनी 'सुपीरियर बिल्ड क्वालिटी' के लिए जानी जाती हैं।टाटा नेक्सन टाटा नेक्सन भारत में 'मजबूत कारों' के दौर की शुरुआत करने वाली पहली कार मानी जाती है। इसकी बिल्ड क्वालिटी इतनी शानदार है कि यह ग्लोबल NCAP और...