औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवीनगर थाना क्षेत्र के नाउर गांव निवासी प्रदीप कुमार पांडे को शुक्रवार को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नवीनगर थाना में आवेदन दिया गया है। घायल प्रदीप कुमार पांडे का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। उन्होंने बताया कि वह अपने वृद्ध पिता के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान उनके गोतिया ब्रजेश पांडे, उनके दो पुत्रों हिमांशु कुमार पांडे उर्फ चुन्नू और सुधांशु कुमार पांडे ने गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। लाठी, डंडा और लोहे का रॉड लेकर दौड़े तथा लोहे के रॉड से ही उनके सिर पर वार कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। उन्हें बचाने आए रवि रंजन पांडे को भी जान से मारने की धमकी दी। उनके घर में घुसकर पत्नी के साथ गाली गलौज की गई और लूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.