मधुबनी, मार्च 28 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। औंसी थाना क्षेत्र के धेपुरा गांव में लोहे के रॉड से हमला कर सुशील साह एवंउसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों का इलाज पंडौल पीएचसी में किया जा रहा है। मामले को लेकर संगीता देवी के आवेदन पर नीतीश साहु,सुखपाल साहु समेत अन्य के विरुद्ध औंसी थाना में केस दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में मोबाइल को क्षतिग्रस्त करने तथा पुत्री के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है।थानाध्यक्ष औंसी आदित्य कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.