जौनपुर, जून 11 -- मुंगरा बादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पंवारा थाना क्षेत्र के खरुआंवा गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरुआंवा गांव निवासी राजन पुत्र जियालाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही धीरज पुत्र कालूराम ने उसे रोक लिया। आरोप है कि धीरज ने प्रार्थी को देखते ही मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। जब राजन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया और हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। हमले में राजन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के...