पूर्णिया, अप्रैल 10 -- केनगर (पूर्णिया), एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के चुनापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 9 स्थित चुनापुर महलदार टोला के लूट मुहल्ला में पति-पत्नी के बीच हो रही आपसी कहासुनी के बीच पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने लोहे के रड से वार कर भाई की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बर्ती महलदार का 42 वर्षीय पुत्र विमल महलदार के रूप में की गई है। मृतक के पुत्र पप्पू कुमार ने बताया कि मां एवं पिता जी के बीच मामूली विवाद को लेकर आपसी कहासुनी हो रही थी। इसी बात को लेकर पड़ोस में रह रही चचेरी चाची नूतन महलदार को गलतफहमी हो गयी। इसके बाद मां-पिता और चाची के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर चचेरा चाचा विरेंद्र महलदार ने लोहे के रड से पिता के सिर पर वार कर दिया। पीछे से उनके पुत्र पवन, रंजीत, कन्...