लोहे के फाटक की चोरी से हड़कंप
गंगापार, मई 1 -- बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बासी कमला टोंस पंप नहर के माइनर पर लगे लोहे के फाटक को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कटर मशीन से काटकर गुरुवार रात चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार गुरुवार रात अज्ञात चोर रात के अंधेरे में नहर के माइनर पर पहुंचे और लोहे के फाटक को कटर मशीन से काटकर अपने साथ ले गए। सुबह स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फाटक की स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- आंधी से क्षतिग्रस्त पीपापुल का नहीं हुआ मरम्मत निरीक्षण के दौरान फाटक पूरी तरह से कटा हुआ पाया गया, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।एन के चौबे अवर अभियंता टोंस पंप कैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.