हमीरपुर, अगस्त 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में शुक्रवार की सुबह अलग-अलग गांवों में लोहे के फाटक और दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। मुस्करा थाना के इमलिया गांव में पूजा करके घर लौटे दिव्यांग ने जैसे ही अपने लोहे के दरवाजे को धक्का देने को हाथ लगाया वैसे ही उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर चिपक गया। आनन-फानन में उसे परिजन सीएचसी लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। दूसरी घटना सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पारा रैपुरा गांव में हुई, जहां दो मासूम बच्चों के पिता की पशुबाड़े के फाटक में उतरे करंट से जान चली गई। पार्टनर के पशुबाड़े के फाटक में उतरे करंट से हुई मौत यह भी पढ़ें- Hamirpur News: दरवाजे में उतरा करंट, दिव्यांग की चली गई जानपारा रैपुरा गांव में घटना भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के पारा रैपुरा गांव ...