हापुड़, मार्च 25 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एनएच-9 पर लोहे के पाइप से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से पिकअप को सीधा कराकर पाइप व आदि सामान को हाईवे किनारे रखवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि जिला हरदोई निवासी एक चालक अपनी पिकअप में लोहे के पाइप लादकर बाबूगढ़ की तरफ जा रहा था। एनएच-9 पर पहुंचने पर उसकी पिकअप अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। इस दौरान पिकअप चालक बाल-बाल बचा गया और इसमें लदे लोहे के पाइप व अन्य सामान हाइवे के एक तरफ सड़क पर बिखर गया था। हादसे के बाद हाइवे के एक तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना पर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.