बाराबंकी, जून 5 -- बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इचौली में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी और बच्चों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा इचौली के मोहल्ला सेलारा निवासी मैसर जहां पत्नी राज मोहम्मद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके देवर मोहम्मद वसी का विवाह लगभग 20 वर्ष पूर्व यासमीन निवासी गोलापार, कस्बा इचौली के साथ हुआ था। दोनों के चार बच्चे हैं, लेकिन आपसी विवाद के कारण पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। आरोप है कि यासमीन अकसर घर में घुसकर मोहम्मद वसी से विवाद करती है और घरेलू सामान उठा ले जाती है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, चार पर केस दर्ज विरोध करने पर मारपीट भी की जाती है। महिला ने तहरीर में बताया कि तीन जून की शाम करीब 4:...