प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- गौरा। रामापुर गौरा फतनपुर सुवंसा सहित बाजारों में लगे लोहे के कई विद्युत पोल जर्जर हो चुके हैं। गौरा विद्युत उपकेंद्र केंद्र के प्रभारी जेई सुनील कुमार के निर्देश पर मंगलवार को गौरा विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन की टीम ने जर्जर विद्युत पोल की मौके पर जांच कर सूची तैयार की। अवर अभियंता ने बताया कि सूची को उच्चाधिकारियों के पास स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है, स्वीकृति मिलने पर पोल बदला जाएगा। ताकि गर्मी में लोगों को ठीक से बिजली मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.