लोहे के गेट के नीचे दबने से यूकेजी के छात्र की मौत
नोएडा, मई 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गेझा गांव में शनिवार सुबह घर के मुख्य दरवाजे पर लगा लोहे का गेट गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोग इसे लापरवाही और पुराने जर्जर गेट का नतीजा बता रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं दी है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि मनीष कुमार मूलरूप से कानपुर देहात के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह गेझा गांव में परिवार के साथ रहते हैं और एक निजी कंपनी में चालक हैं। शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे उनका पांच वर्षीय बेटा नवदीप घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह मुख्य द्वार पर लगे लोहे के बड़े गेट के एक पल्ले पर चढ़ गया। खेलते-खेलते अचानक गेट का संतुलन बिगड़ गया और भारी गेट बच्चे के ऊपर आ गिरा। गेट के नीचे दबते ही मासूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.