महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, नवीन विषेन। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में अमृत सरोवर के गेट के नीचे शनिवार को दबकर 12 वर्षीय बालक विक्की यादव की हुई मौत के मामले में प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम के अध्यक्ष एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य से संबंधित अभिलेखों की जांच की।

घटना का विवरण वर्ष 2024-25 में अमृत सरोवर के सुंदरीकरण कार्य के तहत सरोवर परिसर में गेट का निर्माण कराया गया था। शनिवार को गांव निवासी विक्की यादव (12) खेलते समय गेट के गिरने से उसके नीचे दब गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिनों के भीतर रिपोर...