बरेली, मई 29 -- शीशगढ़। छोटी बच्ची बकरी चरा रही थी। वहां लोहे के खंभे पर उसने हाथ रख दिया। करंट लगने से बच्ची का हाथ झुलस गया, वह बेहोश हो गई। अन्य बच्चों ने इसकी सूचना घर वालों को दी। मोहल्ला नवाबनगर में बच्ची मैनाज ने (उम्र 9 वर्ष) लोहे के खंभे पर हाथ रख दिया। उसे करंट का तेज झटका लगा जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसकी हाथ में सुराख हो गया था। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने खंभे में उतरे 11 केवीए का करंट की लाइन बंद कराई। टिजी टू लायक राम यादव ने बताया कि पास में पेड़ था इसलिए उसकी टहनियां खंभे से लग रही थी जिससे करंट आ रहा था अब सही करा दिया गया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...