लोहे की रॉड से हमला कर युवक की बाजू तोड़ी
बुलंदशहर, जून 30 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर औगना में किसी विवाद को लेकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के बाजू में फ्रैक्चर होने के साथ ही सिर में भी गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित देवेंद्र निवासी रहमतपुर औगना ने शिकायत दी है कि 28 जून को गांव में श्रीराम के यहां आयोजित नामकरण संस्कार में शामिल होने गया था। इसी दौरान गांव निवासी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि उसी शाम वह अपने घर पर काम कर रहा था, तभी शिवम वहां पहुंचा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- पड़ोसी पर फावड़े से जानलेवा हमला, रिपोर्ट हमले में उसके बाजू में फ्रैक्चर हो गया तथा सिर में भी चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.