बरेली, मई 1 -- आंवला। गांव रौती में तिलक की रस्म के समय हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।बताया गया कि थाना इस्लाम नगर के गांव भगतपुर निवासी जुगेन्द्र सिंह 26 अप्रैल को अपने गांव के ही एक व्यक्ति की बारात में रौती गांव आए थे। आरोप है कि जब दरवाजे पर तिलक की रस्म चल रही थी, तभी लड़की का भाई अपने 5-6 साथियों के साथ वहां पहुंचा और बारातियों को गालियां देने लगा। विरोध करने पर युवक ने लोहे की सरिया से जुगेन्द्र के सिर पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- लोहे की रॉड से हमला किया, मुकदमा उसे बचाने आए दो लोगों को भी पीटा। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक की पिटाई, केस दर्ज यह भी पढ़ें- फरीदपुर में बारात में आए युवक को पीटा, फायरिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.