लोहे की रॉड से वार कर पत्नी की हत्या, दहेज प्रताड़ना का आरोप
औरंगाबाद, जून 10 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव में बुधवार की सुबह पति द्वारा लोहे की रॉड से हमला कर पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान पति सनोज मेहता ने लोहे की रॉड जैसे भारी औजार से अंजनी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ घायल अंजनी को ग्रामीणों ने इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कुटुंबा थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.