बरेली, मई 25 -- शीशगढ़। मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक के सिर में रॉड हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बे के मोहल्ला गौढ़ी निवासी जुऐब रविवार शाम अपने घर के पीछे खाली जगह में क्रिकेट खेल रहा था। मोहल्ले के समी और उसके भाई से कहासुनी हो गई। दोनों उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने जुऐब से मारपीट की। लोहे की रॉड सिर में मारकर लहूलुहान कर दिया। शोर होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने जुऐब की तहरीर पर समी एवं उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया मेडिकल जांच के आधार पर कारवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...