लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से भाइयों को सड़क पर गिराकर पीटा
बरेली, मई 18 -- फरीदपुर, संवाददाता। गंदे पानी के छीटे पड़ने के बाद कहासुनी में दबंगों ने सगे भाइयों को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से सड़क पर गिराकर पीटा। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 6 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात 25 लोगों के खिलाफ मारपीट,बलवा एवं जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी में कैद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शनिवार शाम फरीदपुर के पशु अस्पताल कॉलोनी निवासी शिवदेश्वर नाथ गौड़ बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के सौदान सिंह खड़े थे। इसी दौरान सड़क पर भरे गंदे पानी से उनकी बाइक निकली तो सौदान सिंह के कपड़ों पर छींटे पड़ गए। इस पर सौदान ने गाली गलौज शुरू कर दी। शिवदेश्वर नजरअंदाज कर अपने घर चले गए। आरोप है रात 11:00 बजे सौदान अपने तमाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.