रामपुर, फरवरी 19 -- मारपीट के दौरान बीच-बचाव कराने आए एक युवक को लोहे की रॉड से हमला कर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी सिलास द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा कि वह बीते रविवार शाम अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि गांव का एक युवक अपने पड़ोसी सोनू को पीट रहा था। उसने मारपीट रुकवाने के लिए बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान अनिल और सनी ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। रॉड सिर पर लगने से सिलास गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कहा कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.